फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू विरोधी गतिविधयों को रोकने को कराया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू विरोधी गतिविधियां रोकने को कराया अभ्यास
विज्ञापन

सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विहिप स्थापना से लेकर अब तक की गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

पेपर मिल रोड स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष जयपाल सिंह सैनी, सह संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र, सहमंत्री राजकुुुमार डूगर एवं महानगर अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित और भगवान श्रीराम, भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया। जयपाल सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद की स्थापना से लेकर अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी। सुदर्शन चक्र ने विहिप की अंतरराष्ट्रीय, अखिल भारतीय, क्षेत्रीय प्रांतीय खंड, जिला व महानगर प्रखंड एवं उपखंड की संरचना के बारे में बताया। मेरठ से आए सहमंत्री राजकुमार डूगर ने विहिप कार्यकर्ताओं से हिंदू समाज, संस्कृति, मंदिरों की रक्षा, लव जेहाद को रोकने, गो-रक्षा के बारे में जानकारी दी। महानगर अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने हिंदू विरोधी गतिविधियों मेें संलिप्त लोगों को रोकने का आह्वान किया। इस दौरान संदीप तायल, विवेक, आचार्य कमल किशोर, रमेश चंद्र शर्मा, देवेंद्र सोम, रविंद्र तोमर, अनुज शर्मा, कपिल, अनुपम महाजन, दीक्षा, दिनेश, कमलेश कुुर, सुनील मित्तल, अरविंद, शिव सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें