राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई की ओर से रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. एके डिमरी ने कहा कि समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य है। डॉ. तशनीफ अशरफ राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा चौहान स्वयं सेवकों और सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के दिवस के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान डॉ. अजय कुमार शर्मा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. कपिल वत्स, केए शर्मा, राहुल गौतम, रजत कुमार, शादिया, नितिन, विशुराज बर्मन, कोमल, प्रियंका, नेहा, करण सिंह आदि मौजूद रहे।