फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 6191 अभ्यार्थियों ने दी शिक्षक चयन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एडेड जूनियर हाई स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षक चयन परीक्षा रविवार को जनपद के 15 केंद्रों में हुई। कुल 7734 अभ्यर्थियों में से 6191 ने परीक्षा दी, जबकि 1543 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली, जो सभी 15 केंद्रों में हुई। इसमें सहायक अध्यापक पद के अभ्यर्थी शामिल हुए। 7386 अभ्यर्थियों में से 5930 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1456 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर दो से अपराह्न तीन बजे तक चली, जो प्रधानाध्यापक पद के लिए थी। दूसरी पाली की परीक्षा केवल एक केंद्र चकराता रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज में हुई। इसके लिए 348 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनके सापेक्ष 261 ने परीक्षा दी, जबकि 87 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हाथों को सैनिटाइज किया। बिना मास्क के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पांच सचल दस्ते, पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट, 15 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 30 पर्यवेक्षक नियुक्ति किए। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें