फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए 35 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
जिला अस्पताल में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर फैमली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्व थैलेसीमिया दिवस व विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कुल 35 रक्तदाताओं ने थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान किया।
विज्ञापन

रक्तदान करने वालों में भूपेंद्र कश्यप, चंदा लता, परीक्षित पोखरियाल, हेमंत राठी, विवेक गर्ग, गौरव लखेड़ा, मनोज सैनी, आशु कौशिक, तान्या, रमन कुमार, अरुण खन्ना, शुभम, गौरव, बरखा आदि शामिल हैं। शिविर के दौरान डॉ. पूजा खन्ना ने कहा कि पूरी दुनिया मे रेड क्रॉस दिवस मनाया जा रहा है। सबको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के जनजागरण के साथ-साथ रक्तदान के फायदे भी बताए जा रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति से रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान के मोटिवेटर अर्जुन शर्मा व सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि जिला चिकित्सालय में 112 बच्चे थैलेसीमिया बीमारी के रजिस्टर्ड हैं, जिनको हर 15 से 20 दिन में रक्त की आवश्यकता पड़ती है। रक्तदाताओं की वजह से ही इन बच्चों का जीवन चक्र चल रहा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, जिससे किसी और को जीवन मिल सके। शिविर को सफल बनाने में डॉ. सुनील वर्मा, तरुण प्रकाश, विराट सिंह, मोनिका, महिमा, कविता, सीमा, शिव कुमार, मधु, पार्थ माहेश्वरी, दिनेश वर्मा, विनीत रामपाल, नीरू सिंह, विनीत चौहान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें