फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

341 सरकारी कर्मचारियों ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पाइनवुड स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान मंगलवार को 341 सरकारी कर्मचारियों ने मतदान किया। अब तक जनपद के 3899 सरकारी कर्मचारी अपना वोट डाल चुके हैं। बुधवार को इसकी अंतिम तारीख है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में चुनाव में ड्यूटी करने वाले सरकारी कर्मचारियों ने मतदान किया। सरकारी कर्मचारियों के लिए विधानसभा वार बूथ बनाए गए हैं। इन बैलेट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा के बीच कोषागार में रखवाया जा रहा है। मतगणना वाले दिन इन बैलेट बॉक्सों को मतगणना स्थल पर वोटों की गिनती के लिए ले जाया जाएगा। तहसीलदार सदर (न्यायिक) एवं प्रभारी डाक पत्र नितिन कुमार सिंह राजपूत ने बताया कि बुधवार को सरकारी कर्मचारियों के वोट डालने का अंतिम दिन है। शेष रह गए मतदान कर्मचारी अपने वोट डालेंगे।
1365 दिव्यांगों एवं बुजुर्गों ने डाले वोट
जनपद के 1365 दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं ने वोट डाले। मंगलवार को इनके वोट डालने का अंतिम दिन था। इनमें 1180 बुजुर्ग मतदाता और 185 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। नोडल अधिकारी नितिन कुमार सिंह राजपूत ने बताया कि बेहट विधानसभा सीट पर 18 दिव्यांगों और 30 बुजुर्गों ने वोट डाले। नकुड़ में 253 बुजुर्गों और 15 दिव्यांगों ने मतदान किया। सहारनपुर नगर में छह दिव्यांगों और 367 बुजुर्गों ने वोट डाले। सहारनपुर विधानसभा सीट पर 195 बुजुर्गों एवं 38 दिव्यांगों ने मतदान किया। देवबंद में 59 दिव्यांगों और 62 बुजुर्गों ने मतदान किया। रामपुर मनिहारान सीट पर 63 बुजुर्गों एवं सात दिव्यांगों और गंगोह में 42 दिव्यांगों और 210 बुजुर्गों ने बैलेट के माध्यम से मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कर्मियों का मतदान
विधानसभा सीट ------------ वोट
बेहट ----------------------- 23
नकुड़ ----------------------- 35
सहारनपुर नगर ----------- 128
सहारनपुर ------------------ 55
देवबंद ---------------------- 26
रामपुर मनिहारान ---------- 48
गंगोह ----------------------- 26
योग ------------------------ 341
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें