पहले दिन जनपद के पांच केंद्रों में हुई प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा (पीजीटी) पहले दिन पांच केंद्रों में हुई। पहली पाली में पंजीकृत 1652 में से 1370 और दूसरी पाली में पंजीकृत 2035 में से 1663 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। किसी तरह की अव्यवस्था या गड़बड़ी सामने नहीं आई।
पहली पाली सुबह 09:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक चली। पहली पाली की परीक्षा सभी पांच केंद्रों में हुई। एसडी इंटर कॉलेज में 480 में से 395, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में 480 में से 399, जेवी जैन इंटर कॉलेज में 480 में से 388, एचएवी इंटर कॉलेज में 480 में से 382 और इस्लामिया इंटर कॉलेज में 115 में ले 99 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार पंजीकृत 2035 में से 1663 ने परीक्षा दी और 372 गैरहाजिर रहे।
दूसरी पाली की परीक्षा चार केंद्रों में हुई। एसडी इंटर कॉलेज में 480 में से 394, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में 480 में से 389, जेवी जैन इंटर कॉलेज में 480 में से 414 और एचएवी इंटर कॉलेज में 212 में से 173 ने परीक्षा दी। इस प्रकार कुल 1652 में से 1370 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 282 गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही। परीक्षा बुधवार को भी होगी।