फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदेवा के प्यारेजी महाराज मंदिर का मेला शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
रणदेवा के प्यारे जी महाराज मंदिर का मेला शुरू
विज्ञापन

अंबेहटा। रणदेवा गांव में प्यारे जी महाराज की याद में हर वर्ष लगने वाले मेले का मंगलवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ यतेंद्र सिंह नागर व मेला प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी हरिपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विज्ञापन

सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने मेले को भारतीय संस्कृति की धरोहर बताते हुए सौहार्द बनाये रखने की अपील की। दूर दराज के प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओें ने मंदिर में मत्था टेका तथा मन्नतें मांगी। मान्यता है कि मंदिर में मत्था टेककर सच्चे दिन से मांगी गई हर मुराद जरूर पूरी होती है। मंदिर में अनेक लोगों की ओर से भंडारों का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दूर दराज से आए लोगों ने मेले में खरीदारी की, वहीं बच्चों ने चाट पकौड़ी का लुफ्त उठाते हुए झूलों का आनंद लिया। मेला प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी हरिपाल सिंह व प्रबंधक संजीव चौधरी ने बताया कि मेले में हर वर्ष दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु मंदिर में आकर प्रसाद चढ़ाते हैं। मेले में मगन सिंह, सोमनाथ खजांची, देवदत्त शर्मा, नेमचंद गर्ग, चंद्रशेखर मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें