फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकुड़ को छोड़ हर विधानसभा में भाजपा ने जीत का परचम लहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कैैैराना लोकसभा सीट की पांच विधानसभा क्षेत्रों में से चार क्षेत्रों में जीत हासिल की, लेकिन सहारनपुर जनपद के नकुड़ विधानसभा से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, हालांकि यहां भी हार जीत का अंतर बहुत अधिक नहीं है। यह क्षेत्र आयुष राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी का है। जहां पिछले विधानसभा चुनाव में धर्म सिंह सैनी ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा ने टिकट बदलकर मृगांका सिंह के स्थान पर सहारनपुर जिले की विधानसभा गंगोह के विधायक प्रदीप चौधरी पर दांव चला था। यह दांव इसलिए भी चला गया कि प्रदीप चौधरी का गंगोह क्षेत्र है जो उनका मजबूत गढ़ है, जबकि नकुड़ विधानसभा क्षेत्र आयुष राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी की है। मंत्री का क्षेत्र होने के कारण धर्म सिंह का पूरा प्रभाव है और यहां भाजपा उम्मीदवार को अच्छे वोट मिलेंगे।
चुनाव परिणाम हैरानी भरा आया। कैराना में हुए उपचुनाव में जहां तबस्सुम हसन ने जीत दर्ज की थी, वहीं कुछ ही माह बाद ही फैसला बिल्कुल उलट आया। सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने बड़े अंतर से जीत तो दर्ज की, उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र गंगोह से भी 30 हजार से अधिक वोटों की बढ़त ली। यही नहीं कैराना लोकसभा के अन्य विधानसभाओं कैराना, थानाभवन, शामली यहां तक कि पोस्टल बैलेट में भी प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की। लेकिन मंत्री धर्म सिंह सैनी की विधानसभा से प्रदीप चौधरी लगभग चार हजार वोटों से पीछे रह गए। धर्म सिंह सैनी चुनाव के दौरान क्षेत्र में बने रहने के बावजूद प्रदीप चौधरी को नकुड़ विधानसभा से बढ़त नहीं दिला सके। भाजपा के लिए यह समीक्षा का विषय है कि नकुड़ में कम वोट मिलना क्षेत्र के मतदाताओं की भाजपा के प्रति नाराजगी है, या मतदाता सिर्फ मंत्री धर्म सिंह सैनी के लिए ही वोट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें