फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की सरकारी खरीद: लक्ष्य पूरा करना बना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य पूरा करना चुनौती बना हुआ है। 72500 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 46977.810 मीट्रिक टन ही खरीद हुई है। जो लक्ष्य का मात्र 64 फीसदी ही बैठती है।
विज्ञापन

जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य पूरा करना खरीदारी कर रही एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है। गत वर्ष जनपद में जहां इस समय तक 59251.120 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई थी, जबकि इस बार यह खरीद घटकर 46977.810 मीट्रिक टन रह गया है। जो जनपद को दिए गए 72500 मीट्रिक टन लक्ष्य का करीब 64 प्रतिशत ही है, जबकि इस समय तक अधिकांश किसान गेहूं की बिक्री कर चुके होते हैं। यही कारण है कि गेहूं की सरकारी खरीदारी के लक्ष्य को पूरा करना बड़ी चुनौती माना जा रहा है। जनपद में अब तक सरकारी क्रय केंद्रों पर 16772 किसानों ने 46977.810 मीट्रिक टन बेचा है। इसके लिए किसानों को 8693.475 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। हालांकि 44.398 लाख रुपये अभी अवशेष हैं। जिनका भुगतान भी जल्द हो जाएगा।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि इस बार बाजार में भी किसानों को गेहूं का अच्छा रेट मिल रहा है। इसके चलते गेहूं की सरकारी खरीद के लक्ष्य को पूरा करने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि अब तक लक्ष्य का 64 प्रतिशत से अधिक गेहूं की खरीदारी हो चुकी है। लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की सरकारी खरीद एक नजर में
लक्ष्य----------------72500 मीट्रिक टन
अब तक खरीद----46977. 810 मीट्रिक टन
केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों की संख्या-16772
किसानों को किया गया भुगतान--8693.475 लाख रुपये
गेहूं खरीद केंद्र---------------96
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें