फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 15 नए मरीज मिले, बढ़ी दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। जनपद में बृहस्पतिवार को डेंगू के 15 नए मामले मिले हैं। उधर, मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार को कई गांवों में शिविर लगाए। शिविरों में बुखार के 114 मरीज मिले, जिनके नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज में डेंगू की प्रतिदिन जांच हो रही है। पहले प्रतिदिन मिलने वाले डेंगू के मरीजों की संख्या दो और चार में थी। अब यह संख्या बढ़कर दस और 15 तक पहुंच रही है। बृहस्पतिवार को 15 मरीज डेंगू के मिले। इन्हें मिलाकर अभी तक जनपद में डेंगू के 162 मरीज मिल चुके हैं।
उधर, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को चिकित्सा टीमों ने गांव पीकी, बुड्ढाखेड़ा, अहाड़ी, बोहुपुर, ब्लॉक पुवांरका, गांव जैनपुर, चोरीमंडी, अब्दुल्लापुर, भांकला, गांव शीतलाखेड़ा, महमूदपुर, रंडौल, ताजपुरा, मिरगपुर, कुरड़ी, बहेड़ी खुर्द, नूरपुर आदि में शिविर लगाए गए। कुल 690 लोग शिविरों में पहुंचे, जिनमें से 114 लोगों में बुखार की शिकायत मिली। सभी 114 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए, साथ ही घर-घर जाकर 6660 लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया। बीमारियों से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं। इसकी भी जानकारी दी गई। जिन स्थानों पर मच्छर का लार्वा पाया गया उनको नोटिस जारी किए गए हैं। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि यदि किसी को बुखार की शिकायत है तो वह नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर जांच और इलाज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें