फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 केंद्रों पर सात हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षा-2021 रविवार 24 अक्तूबर को होगी। परीक्षा के लिए जनपद में 29 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर सात हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक चलेगी, जिसमें सामान्य अध्ययन-प्रथम की परीक्षा होगी। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी, जिसमें सामान्य अध्ययन-द्वितीय की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक, समन्वयी पर्यवेक्षक, अतिरिक्त पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सहायक पर्यवेक्षक, निरीक्षक पर्यवेक्षक, परीक्षा सहायक एवं नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। परीक्षा में कोविड-19 से बचाव को जारी दिशा निर्देशों का पालन कड़ाई से कराया जाना है। केंद्रों पर प्रवेश के दौरान कोविड नियमों का पालन कराया जाएगा। बिना मास्क के कोई भी अभ्यर्थी, स्टाफ का व्यक्ति या अधिकारी केंद्रों में प्रवेश नहीं करेगा। नकल संबंधी कोई भी सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास की सभी फोटो स्टेट की दुुकानें और साइबर कैफे बंद रहेंगे।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- एसडी इंटर कॉलेज, चकराता रोड।
- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, बेहट बस अड्डा।
- जेवी जैन इंटर कॉलेज, मातागढ़ पुराना कलसिया रोड।
- एचएवी इंटर कॉलेज, मातागढ़ पुराना कलसिया रोड।
- इस्लामिया इंटर कॉलेज, ईदगाह रोड।
- गुरु नानक इंटर कॉलेज, अंबाला रोड।
- एसएएम इंटर कॉलेज, घंटाघर।
- राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट।
- गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गांधी पार्क।
- स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाबा लालदास मार्ग।
- इंडस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, कंबोह का पुल।
- महर्षि दयानंद एंग्लो वैदिक इंटर कॉलेज, मल्हीपुर रोड।
- अमर शहीद मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज, मानकमऊ।
- आरसी पब्लिक इंटर कॉलेज, पेपर मिल रोड।
- गौरी शंकर इंद्रपाल सिंह इंटर कॉलेज, हसनपुर दिल्ली रोड।
- सीनियर डीएवी पब्लिक स्कूल, सोनिया विहार।
- रेनबो स्कूल, गांव चुन्हेटी दिल्ली रोड।
- जेवी जैन महाविद्यालय ब्लॉक-ए, प्रद्वुमन नगर।
- जेवी जैन महाविद्यालय ब्लॉक-बी, प्रद्युमन नगर।
- महाराज सिंह कॉलेज, चकराता रोड।
- आशा मॉडर्न स्कूल, चंद्रनगर।
- सन शाइन इंटर कॉलेज, नवादा रोड।
- डीएवी पब्लिक स्कूल, रसूलपुर बेहट रोड।
- एल्पाइन पब्लिक स्कूल, चिलकाना रोड।
- जया पब्लिक इंटर कॉलेज, जनक नगर।
- पाइनवुड स्कूल, दिल्ली रोड।
- सेंट मैरी स्कूल, चिलकाना रोड।
-दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली रोड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें