फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सौंपा एएसडीएम को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बिहारीगढ़ इकाई ने जिलाध्यक्ष शीतल टंडन के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी एसपी सिंह को सौंपा। उन्होंने एनएच 307 के निर्माण से संबंधित लोगों को रही परेशानियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सौंपे गए ज्ञापन में व्यापार मंडल ने कहा कि निर्माण से पूर्व की गई जांच (सर्वे) के अनुसार आबादी क्षेत्र में किस बिंदु पर कितनी भूमि अर्जित की जानी है, उसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएं। इससे प्रभावित होने वाले व्यापारी समय से उपाय तलाश कर सकें। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों के नाम मुआवजा सूची में नहीं है, उनके नाम भी सूचीबद्ध किए जाएं। उन्होंने कहा कि भवन तोड़े जाने से पूर्व मुआवजा दिलवाया जाएं। बाजार में सड़क, नाला और अन्य संबंधित निर्माण कार्य इस प्रकार से करवाये जाएं। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं का तत्काल समाधान कराने मांग की। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री संजय भसीन, बिहारीगढ़ व्यापार मंडल इकाई के अध्यक्ष अश्वनी मित्तल, महामंत्री मनोज कुमार, साधूराम, नरेश गोयल, मुकेश गोयल मदनपाल, बलबीर सिंह, मोलक राम, तुषार कांबोज, गुफरान अहमद, लवली आहुजा, शंकर वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें