फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला भोजन खाने से चार की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

बड़गांव। खाने में जहरीली वस्तु गिरने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गये। सुबह हालत बिगड़ी तो सभी को सहारनपुर में एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव शब्बीरपुर निवासी रोहताश पुत्र मक्खन गांव में बतौर पंचायत मित्र कार्यरत हैं। रोहताश ने बताया कि कल शाम घर में करेले की सब्जी बनाई गई थी। शाम तक किसी को कोई शिकायत नहीं थी। सुबह उठने पर उसकी और उसकी पत्नी बृजेश देवी की भी हालत बिगड़ गई। मामला बढ़ता देख उसने अपने बेटे शरण (23) और बेटी रितू (21) को जगाया तो उनकी भी तबियत बिगड़ गई। उसके बाद रोहताश ने अपने पड़ोसियों की मदद से पूरे परिवार को सहारनपुर भर्ती कराया। जहां सभी की हालत में सुधार है। पीड़ित का कहना है कि शायद खाने में छिपकली गिरने के कारण ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें