बेहट के गांव नहर मलकपुर में शादी थी, जिसमें प्रवेश डांस कर रहा था। जहर खाने
पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव नहर मलकपुर निवासी प्रवेश (26) पुत्र रामपाल की जहर खाने से अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है, हालांकि परिजनों की तरफ से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गांव में शादी थी, जिसमें प्रवेश डीजे पर नाच रहा था। नाचने को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया, इसके बाद उसने घर जाकर जहर खा लिया। परिजनों से गंभीर हालत में सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। परिजन तो पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर रहे थे। लेकिन कानून का हवाला देकर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।