वाराणसी में लॉकडाउन के दौरान किसी भी सामग्री के निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत कोई भी दुकानदार ले तो उसका वीडियो बना कर पुलिस को भेजें। इसके साथ ही दुकानदार का पता भी दें। एसएसपी के अनुसार, संबंधित दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी दुकानदार किसी भी सामग्री के निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत ग्राहक से न ले। यदि कोई दुकानदार मनमानी कीमत वसूले तो उसका वीडियो बना कर आमजन पुलिस के गोपनीय नंबर 7897532425 पर भेजें। इसके साथ ही दुकानदार का पता भी गोपनीय नंबर पर भेज दें। संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी।