फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः कोरोना पॉजिटिव युवक की तीसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव, सेहत में हो रहा सुधार

Fri, 27 Mar 2020 10:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वाराणसी के फूलपुर निवासी जिस युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, उसकी तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही आई है। फिलहाल दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती इस युवक का इलाज चल रहा है। लेकिन जब तक इसकी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती तब तक उसका इलाज अस्पताल में ही चलता रहेगा।

दुबई से दिल्ली और फिर दिल्ली से ट्रेन द्वारा वाराणसी आए फूलपुर निवासी युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे 18 मार्च को दीनदयाल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसका सैंपल लिया और 21 मार्च की देर शाम जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो गांव के साथ ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक की अब तक तीन बार जांच कराई जा चुकी है और तीनों बार बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि उसके परिवार के 6 सदस्यों की सैंपल दूसरी बार भी निगेटिव ही आई है।

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में भर्ती युवक की सेहत में पहले से सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उसकी निगरानी कर रही है। चिकित्सकों को इलाज में और सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में भर्ती छह की रिपोर्ट का इंतजार

बीएचयू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती छह संदिग्धों के रिपोर्ट का अभी इंतजार है। इसमें पांच की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है लेकिन उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बीएचयू पीआरओ डॉ. राजेश सिंह की ओर से जारी रिपोर्ट में शुक्रवार को दो संदिग्ध भर्ती हुए।

जिसमे एक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि एक कि रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके अलावा भर्ती छह लोगों में चंदौली से दो, जौनपुर से दो, झारखंड और वाराणसी से एक एक संदिग्ध को भर्ती किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें