उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में खेकड़ा क्षेत्र की एक किशोरी को हिमाचल में बंधक बनाकर एक युवक ने 10 दिन तक आबरू लूटी।
विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक वहां पर सीबीआई का फर्जी इंस्पेक्टर बनकर रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले को लेकर गांव में काफी तनाव चल रहा था। लड़का और लड़की अलग-अलग समुदाय के हैं।