मिलक। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी राहुल गोस्वामी ने बताया कि 22 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे वह दुकान से घर लौट रहा था, तभी सिद्धार्थ, संदीप गोस्वामी, नन्हू गोस्वामी और महेंद्र गोस्वामी ने बिना कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद