रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से घोषित एमएसएमई इंडस्ट्रियल पार्क योजना उद्योग जगत के लिए अत्यंत स्वागत योग्य है। यह विचार इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) रामपुर चैप्टर की जनरल बॉडी मीटिंग में व्यक्त किए गए।
एसोसिएशन के चेयरमैन श्रीश गुप्ता ने कहा कि इस योजना से उद्यमियों, युवाओं व महिलाओं को सस्ती दरों पर औद्योगिक प्लॉट मिलेंगे। इंडस्ट्रियल पार्क में सड़क, बिजली, ड्रेनेज, कम्युनिटी सेंटर, फायर स्टेशन, डिस्पेंसरी एवं पुलिस चौकी जैसी सुविधाएं होंगी।
राज्य मंत्री सूर्य प्रकाश पाल ने इस योजना को उद्योगों के विकास के लिए अमूल्य उपहार बताया। पूर्व चेयरमैन विपिन कुमार ने औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। सचिव मनोज गर्ग ने युद्ध के कारण उद्योगों पर दबाव को देखते हुए विभागों द्वारा एनफोर्समेंट का दबाव कम करने की मांग रखी। मीटिंग में बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे। ब्यूरो