फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नगरिया खुर्द में तीन साल से अधूरा है ओवरहेड टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। ग्राम पंचायत लालपुर की नगरिया खुर्द कॉलोनी में हर घर जल योजना के तहत निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक व बोरिंग का काम तीन साल में भी पूरा नहीं हो सका है। करीब एक हजार की आबादी चड्ढा पेपर मिल की पेयजल आपूर्ति पर निर्भर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले ठेकेदार ने पूरी कॉलोनी में पाइप लाइनें डालकर घर-घर कनेक्शन कर दिए लेकिन ओवरहेड टैंक अधूरा छोड़ दिया। सोलर सिस्टम लगाकर बोरिंग की गई लेकिन कुछ दिन बाद वह फेल हो गई। अधिकांश हैंडपंप और नल पीला पानी उगल रहे हैं।
गर्मी में पानी की भारी समस्या हो जाती है। गांव के बीच बहती नहर गंदगी से अटी है, जिससे मच्छरों की भरमार है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पेयजल व्यवस्था बेहतर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हमारे गांव की कॉलोनी में हर घर जल योजना के तहत करीब तीन साल पहले टंकी का निर्माण शुरू हुआ था जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। शीघ्र ही टंकी का निर्माण पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। - सामुएल मसीह काकू, ग्राम प्रधान लालपुर

क्या कहते हैं ग्रामीण
हमारे गांव में अधूरी पेयजल व्यवस्था अधिकारियों को शीघ्र पूरी करानी चाहिए, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। सियाराम, ग्रामीण हमारे कॉलोनी में पेयजल की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। सभी को पेपर मिल की पेयजल व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ रहा है। करन सिंह, ग्रामीण

गांव में लगभग सभी नल पीला पानी उगल रहे हैं। अधिकारियों को चाहिए कि पेयजल व्यवस्था को बेहतर करें। गोलक राम, ग्रामीण गांव की अधूरी हर घर जल योजना को शीघ्र ही पूरा कराकर हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाए, ताकि लोग बीमारी से बच सकें।
सुशांत, ग्रामीण

हमारी कॉलोनी में इंडिया मार्का हैंडपंपों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। श्रीकांत विश्वास कॉलोनी के तमाम लोग शुद्ध पेयजल न मिलने की वजह से पेट संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हैं, इसलिए सभी को शुद्ध पेयजल मिलना चाहिए।
विज्ञापन

रवि कुमार, ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें