फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर का युवक रुड़की में नहर के पानी बहा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी लाइट मैकेनिक का बेटा कलियर की नहर में बह गया। वह अपने परिवार वालों के साथ हजरत साबिर साहब की दरगाह पर गया था। युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

होली और शब-ए- बारात की छुट्टियों में बृहस्पतिवार को रामपुर से बसें कलियर दरगाह पर गई थीं। जिनमें राजद्वारा के लाइट मैकेनिक पप्पू अपने बेटे सबी और परिवार के साथ गए थे। इस दौरान कलियर में बस रुकने पर कुछ लोग नहर में नहाने चले गए। लोगों को नहाता देख सबी भी उनके साथ नहाने चला गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वो बीच नहर में पहुंच गया। नहर में तेज धार चल रही थी। सबी को तेज धार अपने साथ बहा ले गई। वह घबराकर हाथ पैर मारने लगा। उसे डूबता देख चीख पुकार मच गई। लेकिन, वहां कोई भी गोताखोर मौजूद नहीं था। कुछ ही मिनटों में सबी नहर के पानी में बह गया। रिश्तेदार इधर-उधर भटकते रहे पर उसका कोई पता नहीं चल सका। उसके रिश्तेदार अभी रुड़की में मौजूद हैं। सबी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है, उसकी चार बहने हैं। हालांकि, उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें