फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में गए नगर निवासी युवक की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। रिश्तेदारी में गए नगर निवासी युवक की मुरादाबाद-रामपुर मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में युवक के ममेरे भाई ने भी दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

रविवार की रात कटघर थाना क्षेत्र में रामपुर तिराहे पर अज्ञात ट्रक चालक द्वारा बाइक को टक्कर मारने से यह हादसा हुआ। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला भरतपुर निवासी अनिल पाल (22) पुत्र डालचंद रविवार की शाम अपने चाचा रूपबसंत सिंह के साथ मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम चक बेगमपुर गया था। जानकारी के अनुसार चक बेगमपुर से वह किसी काम से ममेरे भाई राहुल पाल व एक अन्य साथी के साथ बाइक से मुरादाबाद चला गया। इस दौरान रात करीब 9 बजे वापस लौटते समय उनकी बाइक को मुरादाबाद-रामपुर मार्ग पर रामपुर तिराहे के पास किसी तेज ट्रक चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा लेकिन अनिल और उसके ममेरे भाई राहुल की इलाज से पूर्व ही रास्ते में मौत हो गयी।
सूचना पर अनिल के परिजन रात को ही मुरादाबाद पहुंच गए। परिजनों की तहरीर के बाद कटघर पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिए। सोमवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद अनिल का शव नगर स्थित घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शाम को युवक का कोसी नदी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें