स्वार। न्यायालय में चल रहे मामले में तारीख से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
क्षेत्र के केशोनगली गांव निवासी सोहन सिंह (27) सोमवार को रामपुर कोर्ट में तारीख पर आए थे। इसके बाद सोहन सिंह बाइक से घर वापस जा रहे थे तो शाम लगभग साढ़े पांच बजे सोनकपुर गांव के सामने बाइक बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में सोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक सोहन सिंह की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद उनकी जेब से निकले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में परिवार के लोग रोते-बिलखते स्वार अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।