यतीमखाना बस्ती निवासी शन्नू ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी व मारपीट के आरोप में सपा विधायक आजम खां समेत अन्य सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में उनकी गवाही चल रही है। पिछले दिनों सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व दो अन्य लोग उनके पास आए और मुकदमे को वापस लेने और गवाही न देने के लिए दबाव बनाने लगे।
आरोप है कि इन सभी को आजम खां ने भेजा था। तहरीर में आरोप लगाया है कि अब उसे कोर्ट आने में डर लग रहा है। उसकी जान को खतरा बना हुआ है। शन्नू ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।