फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग छात्र छात्राओं ने खेलों में दिखाया प्रतिभा का जलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विश्व दिव्यांगजन दिवस पर हुई परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय बाल शैक्षिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों खेलकूद में प्रतिभा का जौहर दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। सभी विजयी दिव्यांग छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महात्मा गांधी स्टेडियम से शुरु हुई बाल शैक्षिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव और विशिष्ट अतिथि बीएसए कल्पना सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दिव्यांग बच्चों के कार्यों की सराहना की और कहा कि यह दिव्यांग बच्चे एक दिन जनपद का नाम अवश्य रोशन करेंगे। दिव्यांग बच्चों के अंदर काफी प्रतिभाएं छुपी होती हैं हमको उन प्रतिभाओं को निखारने की आवश्यकता है। बीएसए ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए उनके अभिभावकों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर नगर शिक्षाधिकारी शाहिद हुसैन , जिला समन्यवक सत्येंद्र शर्मा, डीसी राहुल सक्सेना और भूरा सिंह के अलावा शिक्षक चिरंजीव कुमार, रफत, अनीसा लतीफ, नारायण सिंह, आशीष शर्मा , सुशील पांडे , दिनेश बरनवाल , आशीष पांडे , लक्ष्मण प्रसाद , विजय प्रताप , कमलेश कुमार , रेनू सिंह, मुन्ना बाबू , भूरे सिंह , जोगराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें