मिलक (रामपुर)। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया। मामले में पति समेत के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बरेली जिले के थाना मीरगंज के मोहल्ला ललितपुरी निवासी विकास ने अपनी बहन राखी (25) की शादी की करीब पांच साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर शर्की गांव निवासी मुरारी लाल से की थी। आरोप है कि बहन की शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नही हुए। शादी के कुछ दिनों तक सही चला, लेकिन वह राखी को दहेज कम लाने को लेकर आए दिन परेशान करने लगे। आरोप है कि मंगलवार को आरोपी लोगों ने राखी को गला दबाकर मार डाला। जिसकी जानकारी मंगलवार को शाम को मिली। तब मायके वाले गांव पहुंचे। जिस पर ससुर को छोड़कर पूरा परिवार शव को घर पर छोड़कर भाग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तब हरकत में आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शव को पीएम को भेजा है। विकास ने दहेज हत्या के आरोपी ससुर राधेश्याम तथा पति मुरारीलाल के अलावा वीना, विजय, राजकुमार और मीनाक्षी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।