फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मौजिक का टायर फटा, सामने से आ रही कार से टकराई, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मिलक से सवारियां लेकर रामपुर जा रही एक टाटा मैजिक का मंगलवार को दिन में तीन बजे के करीब टायर फट गया। इस दौरान टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक कार से टकराकर पलट गई। हादसे में टाटा मैजिक में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि, चार सवारियां चोटिल हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसे में चोटिल चारों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सहकारी आवास समिति निवासी सुषमा (38) मिलक में एक विद्यालय की संचालक थी। मंगलवार को विद्यालय से टाटा मैजिक में सवार होकर घर वापस जा रही थी। टाटा मैजिक में करीब 15 सवारियां सवार थीं। रास्ते में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के सामने टाटा मैजिक का पीछे का टायर फट गया। इस दौरान टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर रामपुर की ओर से जा रही एक कार से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच सुषमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, टाटा मैजिक में सवार तारावती, सावरी, नन्नेराम, और नसीर चोटिल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चारों घायलों को घटनास्थल के सामने ही एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जिसके बाद चारों चोटिल घर वापस चले गए। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही सुषमा के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं, पनवड़िया चौकी प्रभारी भीमसेन ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें