फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखो शेर पर सवार होकर माता रानी आई हैं ----

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/बिलासपुर/केमरी/खजुरिया/भोट/टांडा। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को मां दुर्गे के चौथे स्वरूप माँ कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजन की तैयारियां शुरु कर दी थीं। घरों में भव्य रूप से सजे दरबार में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से महारानी की पूजा अर्चना की। मां को सिंदूर का तिलक लगाया। दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का किया पाठ किया। दुर्गा चालीसा का वाचन करने के बाद हवन में आहूति दी। गणेश वंदना कर महामाई की आरती उतारी। व्रत रखकर महामाईं से परिवार की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मां की पूजा अर्चना में श्रद्धालु दिनभर खोए रहे। घंटों और घड़ियाल की टंकार और शंखनाद से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी स्थित नर्मदेश्वर मंदिर, जिला पंचायत रोड स्थित शिव मंदिर, मनोकामना मंदिर,ज्वाला नगर स्थित माता की कुटिया,कृष्णा बिहार स्थित शिव मंदिर, हाइवे स्थित शिव साई मंदिर, चीनी मिल गेट स्थित माता मंदिर, पुराना गंज स्थित गुरुयानी जी मंदिर, दत्ताराम शिवालय, ज्वालानगर स्थित माई की कुटिया, जोकीराम की बगिया स्थित मंदिर में भी पूजा अर्चना हुई।
बिलासपुर नगर के मोहल्ला डैम कॉलोनी स्थित दुर्गा पंचायती भवानी मंदिर, मोहल्ला साहूकारा स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, महाकाली माता मंदिर, मोहल्ला कायस्थान का मढ़ी मंदिर, शिव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, मनोरम मंदिर, श्री बालाजी मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, सिनेमा रोड स्थित दुर्गा मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। केमरी, खजुरिया, भोट में भी श्रद्वालुओं ने पूजा अर्चना कर उपवास रखे। शाम को महिलाओं ने घरों व मंदिरों में मैया के छंद भी गाए और भजन कीर्तन भी किया। शाम को आरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने उपवास को अल्पाहार के बाद विश्राम भी दिया।
विज्ञापन

टांडा में चैत्र नवरात्रि में मंगलवार को नगर तथा क्षेत्र में भक्तों ने मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घरों व मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की। श्री दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तसती का पाठ किया। महिलाओं ने घरों व मंदिरों में छंद भी गाए।
000
माईं के थान में पूजा कर उतारी मां की आरती
रामपुर। पुराना गंज माई के थान स्थित महामाया मंदिर में मां की विधि-विधान से पूजा कराने के बाद आचार्य अंकुश शर्मा ने दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों का वाचन किया। महामाई की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। मां के दरबार में श्रद्धालु दिन भर दर्शन करते रहे। पुराना गंज स्थित महादुर्गा शक्ति दरबार में आदि शक्ति के चौथे स्वरूप की आराधना हुई। शक्ति पुरम स्थित श्री त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ में मां कूष्मांडा का अर्चन पूजन तांत्रिक यंत्रों के किया गया। श्रीयंत्र की पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की मंगल कामना की। श्री ललिता सहस्रनाम का हुआ पाठ। पीठाधीश्वर आचार्य डा.राधेश्याम वासंतेय ने योग और ध्यान के बारे में चर्चा की। अग्रवाल धर्मशाला स्थित शक्ति दरबार में पंडित विश्वनाथ मिश्रा ने पूजा अर्चना कर यज्ञ किया। इसके बाद महामाई की आरती उतारी। जिला पंचायत मार्ग स्थित शिव मंदिर स्थित मां ज्वाला जी दरबार में पंडित नरेंद्र मिश्रा ने पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें