फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में रजिस्ट्रार की गवाही पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के पुत्र व स्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्रों के मामले में नगर पालिका के रजिस्ट्रार की गवाही पूरी हो गई है। अब एक स्कूल के प्रधानाचार्य को गवाही के लिए तलब किया गया है। जिसके लिए कोर्ट ने दस मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो-दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में थाना गंज में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में तीनों की जमानत मंजूर हो चुकी है। अब तक इस मामले में तीन गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है।
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शनिवार को दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में नगर पालिका के रजिस्ट्रार तेजपाल से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। उनकी जिरह पूरी हो गई है। कोर्ट ने गवाही के लिए एक स्कूल के प्रधानाध्यापक को तलब किया है। अब इस मामले में दस मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें