फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहन बाजार में गैस वितरण को स्थान न मिलने से जनता परेशान

विज्ञापन
सराहन बाजार की सड़क गाडियां फुल गैस की गाड़ी को नहीं जगह। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। रामपुर ब्लॉक के सराहन में गैस वितरण के लिए स्थान न मिलने से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सराहन पंचायत के तीन वार्डों के ग्रामीणों को करीब आधा किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी से पीठ पर गैस सिलिंडर घर पहुंचाना पड़ रहा है।
बाजार में लोगों की गाड़ियां सड़क में खड़ी होने से गैस की गाड़ी को जगह न मिलने के कारण गैस का वितरण बस स्टैंड में ही हो रहा है। जिस कारण सराहन पंचायत के वार्ड एक, दो और तीन के लोग आधा किलोमीटर दूर तक गैस सिलिंडर पीठ पर ढो कर लाने को मजबूर हैं। सराहन पंचायत के वार्ड सदस्य राकेश, सुषमा, संदेशा सहित उपभोक्ता प्रकाश, हरदयाल सोनी, रमन, श्याम नाथ, राम नाथ, संजीव, राजेंद्र, दीवान, सीमा नोगल, सुमित्रा, रीता खिंगटा, दौलत राम और सागर दास का कहना है कि गैस की गाड़ी सराहन बस स्टैंड तक ही आ पा रही है।
विज्ञापन

सराहन बाजार में गाड़ियां लगी होने के कारण तीन वार्डों के लोगों को गैस के लिए आधा किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में गैस की गाड़ी को एक अनलोडिंग प्वाइंट होना चाहिए ताकि वहां से लोगों गैस वितरित की जा सके। सराहन पंचायत प्रधान अनु मेहता ने बताया कि बाजार में गैस की गाड़ी को उचित स्थान न मिलने की समस्या को ले कर गैस एजेंसी की ओर से पंचायत को लिखित पत्र आया है। समस्या के समाधान के लिए पंचायत भी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उधर, नायब तहसीलदार सराहन अशोक कुमार ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द पंचायत, पुलिस और व्यापार मंडल के साथ बैठक कर गैस वितरण के लिए उतारने का स्थान चिन्हित किया जाएगा। ताकि सराहन पंचायत के तीनों वार्डों के लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें