मामला बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हामिदाबाद का है। युवक ने शुक्रवार की रात अपनी पत्नी से मछली बनाने को कहा। महिला ने नवरात्र में मछली बनाने साफ इनकार कर दिया था। जिसके बाद पति अपना आपा खो बैठा।
रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी से मछली बनाने को कहा। पत्नी ने नवरात्र में मछली बनाने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी। महिला ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हामिदाबाद का है। थाना प्रभारी नवाब सिंह के अनुसार ग्राम हामिदाबाद निवासी एक युवक ने शुक्रवार की रात अपनी पत्नी से मछली बनाने को कहा। महिला ने नवरात्र में मछली बनाने साफ इनकार कर दिया।
आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान महिला ने डायल 112 को फोन करके मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।