फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे हफ्ते मौसम साफ रहने से सर्दी और बारिश से राहत की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मंगलवार से मौसम साफ रहने की संभावना से लोगों को सर्दी और बारिश से राहत मिल सकती है। पूरे हफ्ते मौसम साफ रहने की संभावना मौसम पूर्वानुमान ने व्यक्त की है। वहीं, सोमवार को दिनभर निकली धूप से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को लगातार दो दिन तक हुई बारिश ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी थी। भारी बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। दो दिन लगातार हुई बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सोमवार को सुबह आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। तीन दिन बाद धूप निकलने से लोगों ने कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत महसूस की। दिनभर लोगों ने गुनगुुनाती धूप का आनंद लिया। दिनभर धूप निकली तो बाजारों में चहल-पहल रही। लोगों ने जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की। लेकिन, तेज हवाएं चलने के कारण शाम होते ही सर्दी का एहसास होने लगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि, बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गई है। पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना मौसम पूर्वानुमान के अनुसार व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें