रामपुर। जिले में सोमवार को 291 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 20541 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिले में सोमवार को टीकाकरण अभियान चला। जिसमें किशोर वर्ग के 4004 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 3263 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 5173 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 1309 लोगों ने पहली और 3032 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 1684 लोगों ने पहली शर 1538 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 522 लोगों ने एहतियाती डोज ली। संवाद