रामपुर। जिले में एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्रों की शुरूआत होगी। इसके लिए किसानों के पंजीकरण शुरूहो गए हैं। जिले के 93 क्रय केंद्रों पर पंजीकरण के लिए इस बार किसान को अपना वही बैंक खाता देना होगा, जो आधार से लिंक हो। पंजीकरण ओटीपी पर आधारित रहेगा।
सरकार ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये घोषित किया है। सरकारी दर पर गेहूं की खरीदारी करने के लिए जिले में 143 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में क्रय केंद्रों पर गेहूं की बिक्री करने के लिए एक अप्रैल से किसानों के पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। 15 जून तक गेहूं खरीद की जाएगी। जिला विपणन अधिकारी अनुपम कुमार निगम ने बताया कि जिले में 93 केंद्र बन गए हैं। उन्होंने बताया कि खरीद में गड़बड़ी रोकने के लिए बिचौलियों को केंद्रों से दूर रखा जाएगा। जमीन का गलत ब्योरा दर्शाकर पंजीकरण कराने और अपने नाम बिचौलियों का गेहूं तौलवाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट कराई जाएगी। इसके लिए अचानक केंद्रों पर छापे मारे जाएंगे।