भोट। बिजली चोरी रोकने के लिए विजिलेंस और स्थानीय टीम ने क्षेत्र के कई गांवों में छापा मारा। इस दौरान सात स्थानों पर कटिया या मीटर को बाईपास कर अलग केबल के माध्यम से बिजली का प्रयोग करते पाए जाने पर विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार को विजिलेंस के जेई संतोष कुमार व भोट बिजलीघर में तैनात जेई चन्द्रिका यादव व नोडल अधिकारी अशोक कुमार की टीम ने क्षेत्र के संकरा, संकरी, पैमपुर, खूंटाखेड़ा, नानकारेन व हाफिज नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने संकरा गांव निवासी मुहाफिज हुसैन, संकरी गांव निवासी आरिफ, पेमपुर गांव निवासी भूरी, खूंटाखेड़ा गांव निवासी बलवंत सिंह, नानकारेन गांव निवासी जैनब बेगम व नासिर तथा हाफिज नगर गांव निवासी अकबर अली के घर पर वैध कनेक्शन के बिना कटिया डालकर विद्युत का उपयोग होते पाए जाने पर टीम प्रभारी ने विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई चन्द्रिका यादव ने बताया कि विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान इसी तरह चलता रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिजली चोरी न करें।