फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Road Accident: अनियंत्रित कार चालक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत

Wed, 27 Jul 2022 07:31 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद(रामपुर)।

सार

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन
Rampur Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंवला रोड पर अनियंत्रित कार चालक ने ई-रिक्शा सवारों को टक्कर मार दी। उसके बाद वाहन के इंतजार में खड़े एक व्यक्ति को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल ले जाते वक्त ई-रिक्शा में सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन

       
कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक नन्हू, इसी गांव की निवासी रामकली (65), इनका बेटा रामनाथ ई-रिक्शा में सवार होकर शाहबाद की ओर आ रहे थे। क्षेत्र के रम्पुरा गांव के निकट शाहबाद की ओर से आ रही एक कार चालक ने टक्कर मार दी। इसी दौरान शाहबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार में खड़े टांडा गांव निवासी काले खान भी हादसे की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

हादसे में ई-रिक्शा सवार समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे को देखकर घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय महिला की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें