फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: पेड़ से लटका मिला मीटर रीडर का शव, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा सच

Wed, 27 Jul 2022 07:18 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।

सार

कोतवाल शरद मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वास्तविकता सामने आएगी।
विज्ञापन
फ़ाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वार में मिलकताज खां गांव में एक खेत में ठेकेदार के अधीन विद्युत निगम में मीटर रीडर का कार्य करने वाले युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मिलकताज खां का मझरा गांव में निवासी किसान खूबकरन सैनी का बेटा विशाल सैनी (24) मसवासी बिजली घर में ठेका बिजली मीटर रीडर के पद पर सेवारत था। मंगलवार देर शाम उसने भोजन किया और कुछ देर बाद सोने के लिए छत पर चला गया। परिवार के सदस्य भी सो गए। 

बुधवार सुबह सब लोग जाग गए लेकिन काफी देर बाद भी विशाल नीचे नहीं आया। परिजन उसे जगाने के लिए छत पर गए लेकिन वहां बिस्तर खाली पड़ा था। इधर-उधर देखने के बाद भी विशाल नहीं मिला। उसके न मिलने से परिजन चिंतित हो गए। परिवार के लोग व ग्रामीण इधर-उधर गांव और जंगल में तलाश करने में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान गांव की पश्चिम दिशा स्थित एक खेत में पहुंचे तो विशाल का शव एक पेड़ से रस्सी के फंदे से झूलते हुआ मिला। जिसे देख ग्रामीण सन्न रह गए। शव मिलने की सूचना पर परिवार की महिलाएं रोते-बिलखते मौके पर आ गईं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें