रामपुर। अजीमनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान जीप में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक विदेशी पिस्टल,तमंचा,कारतूस और मैगजीन बरामद कर की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी बताया कि उसने विदेशी पिस्टल स्वार क्षेत्र के एक व्यक्ति से खरीदी थी जो वर्तमान समय में जेल बंद है।
शुक्रवार को खौद चौकी प्रभारी श्रीकांत सत्यार्थी अपनी टीम के साथ खौद चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने रामपुर की ओर से आई एक जीप को रोक लिया। जीप में दो लोग सवार थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों की तलाशी ली,तो उनके कब्जे से एक विदेशी पिस्टल, दो मैगजीन, एक तमंचा और 24 कारतूस बरामद हुए। पुलिस दोनों को पकड़कर अजीमनगर थाने ले आई। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। खौद चौकी प्रभारी श्रीकांत सत्यार्थी ने बताया कि पकड़े गए युवक स्वार के पट्टी कला निवासी मुजाहिद और फईम है।दोनों को जेल भेज दिया है। संवाद