रामपुर। शुक्रवार को जिले में 96 स्थानों पर टीकाकरण हुआ। जिसमें कुल 15153 लोगों ने टीका लगवाया। 18 से 44 साल आयु वाले 9116 लोगों ने पहली और 758 लोगों ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 साल आयु वाले 3382 लोगों ने पहली और 627 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु वाले 1068 लोगों ने पहली और 202 लोगों ने दूसरी डोज ली।