फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े वाहनों में ट्रक चालक ने मारी टक्कर, ट्रक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। सड़क हादसे में नगर में सुबह पांच बजे एक बड़ा हादसा बच गया। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों में जा घुसा। इसमें छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि सुबह के समय यातायात और वाहनों के पास कोई व्यक्ति नहीं था। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी शाहबाद भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने हेल्पर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नगर के सिटी मॉल के सामने नारायण सिंह का सड़क किनारे घर है। घर के बाहर उनके और परिवार के वाहन खड़े थे। बुधवार सुबह पांच बजे बिलारी की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर के बाहर खड़े वाहनों से टकराकर बिजली के पोल से टकरा गया। जिसके बाद वाहन एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। इस दौरान छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त ट्रक हेल्पर चला रहा था। जबकि,चालक सो रहा था। वहीं, लोगों ने पुलिस के आने तक हेल्पर को पकड़ लिया। हादसे में सो रहा ट्रक चालक घायल हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने हेल्पर को कब्जे में लेकर घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार हेल्पर ने अपना नाम विवेक निवासी सिरसी और चालक ने सुलेमान जनपद संभल का बताया है। हेल्पर ने बताया कि असमोली से मीरपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें