फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा हादसा: रामपुर में निर्माणाधीन होटल की तीसरी मंजिल से लगातार गिरे मजदूर, तीन की मौत; मची अफरा-तफरी

Wed, 15 May 2024 08:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यूपी-उत्तराखंड शिकारपुर बॉर्डर पर एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी-उत्तराखंड शिकारपुर बॉर्डर पर निर्माणाधीन होटल की तीसरी मंजिल की पाड़ अचानक टूट गई, जिस पर काम कर रहे तीन मजदूर गिर गए। जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे मजदूर ने काशीपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने के कुछ देर बाद सीओ और कोतवाल के साथ नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। स्वार कोतवाली तहत यूपी-उत्तराखंड शिकारपुर बॉर्डर स्थित विकास भारती सीबीएसई स्कूल संचालक संसार सिंह का तीन मंजिला होटल का निर्माण करा रहे हैं। जिसके निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा मिस्त्री और मजदूर कार्य कर रहे हैं। होटल का तीन माला तैयार हो चुका है।

बुधवार को लगभग ढाई बजे दोपहर होटल के तीसरे माले की पाड़ पर खड़े होकर कार्य कर रहे तीन मजदूर अकबर अली (45) निवासी पीपला थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर, मोहसिन व आसिफ काम कर रहे थे। तभी अचानक पाड़ टूट गई, जिसके चलते तीनों मजदूर नीचे आ गिरे। जिसके चलते घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


ठेकेदार तीनों को उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन डॉक्टरों ने अकबर अली और मोहसिन को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि आसिफ की हालत नाजुक बनी हुई थी। उसने भी इलाज के दौरान शाम के समय दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी पर सीओ संगम कुमार, कोतवाली प्रभारी संदीप त्यागी व नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए और आसपास के लोगों से घटना संबंधित जानकारी ली।

निर्माणधीन होटल की पाड़-बल्ली टूटने से दो मजदूरों की तत्काल मौत हुई जबकि तीसरे मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - संगम कुमार सीओ स्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें