फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय, शिब्बू और प्रदीप ने कराया नामांकन        

Tue, 24 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  / रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के कलक्ट्रेट में सोमवार को नामांकन कराते कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर। अमर उजाला
विज्ञापन
   
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में सोमवार को शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी शिव बहादुर सक्सेना ने नामांकन कराया, जबकि बिलासपुर सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार विधायक संजय कपूर और बसपा प्रत्याशी प्रदीप गंगवार ने भी नामांकन कराया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इस तरह अब तक जिले में चार प्रत्याशी नामांकन करा चुके हैं।            

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सोमवार को तीसरा दिन था। सोमवार को कलक्ट्रेट में खासी गहमागहमी रही। शहर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शिव बहादुर सक्सेना ने दल बल के संग कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कराया। यहां उन्होंने निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर के सामने अपना नामांकन कराया। नामांकन के दौरान उन्होंने अपना एक ही सेट में परचा दाखिल किया। शहर सीट के अलावा सोमवार को बिलासपुर सीट पर दो नामांकन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर से सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार मौजूदा विधायक संजय कपूर ने भी दोपहर बाद नामांकन कराया। उन्होंने एसडीएम बिलासपुर व निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र पेश किया। यहां कांग्रेसी दल बल के संग नामांकन कराने पहुंचे थे। साथ ही बसपा से उम्मीदवार प्रदीप गंगवार ने भी यहां पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कराया। दिन भर में यहां शहर व बिलासपुर से तीन नामांकन कराए गए। इस तरह अब तक पांच सीटों पर अभी तक कुल चार ही नामांकन हुए हैं।       
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें