गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस लाइन में तैैयारी शुरू कर दी गई है। इन तैयारी को लेकर मैदान में सुबह व शाम को पुलिस अपनी-अपनी टोलियों के साथ वहां पर प्रैक्ट्रिस कर रहे हैं ताकि गणतंत्र दिवस वाले दिन किसी तरह की कोई कमी न रह जाए।
गणतंत्र दिवस पर हर साल की तरह साल भी परेड की जाएगी। पुलिस लाइन में होने वाली परेड को लेकर पिछले कुछ दिनों से पुलिस कर्मी पुलिस लाइन में प्रैक्ट्रिस कर रहे हैं। इसको लेकर पुलिस लाइन में सुबह से ही वहां पर पुलिस कर्मी व अधिकारी मौके पर पहुंच जाते हैं जहां कदम से कदम से मिलकर तैयारी कर रहे हैं जिसमें कई टोलियां बना दी गई है। जिसमें हर टोली अपनी तरह से टीम को तैयार कर रही है।
उनको हर तरह की ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमें कई तरह की झाकिंयां भी शामिल होती है। इसके अलावा स्कूल के बच्चों के द्वारा भी वहां पर कई तरह के कार्यक्रम पेश किए जाते हैं।