रामपुर। अधिवक्ता से दुर्व्यवहार पर वकील विफर पड़े। वकीलों ने बार सभागार में बैठक बुलाई। जिसमें गंज थानाध्यक्ष और मंडी चौकी प्रभारी पर अधिवक्ता को एनकाउंटर की धमकी देने पर कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में बार एसोसिएशन ने थानाध्यक्ष गंज और चौकी इंचार्ज मंडी का स्थानांतरण होने तक न्याय कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। प्रस्ताव की कॉपी जिला जज, पुलिस अधीक्षक और डीएम को भेजी गई है। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामऔतार सैनी और संचालन महासचिव रिसालत अली ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, सतीश कुमार, दानिश, मोहम्मद हनीफ, शेर मोहम्मद, मुस्तफा हुसैन, शिव नरेश तोमर, ठाकुर कोशलेंद्र सिंह, महबूब पाशा, सतीश पाशा मौजूद रहे।