फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने दो घरों को बनाया निशाना, नकदी व अन्य सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में नकाबपोश बदमाशों ने दो घरों को अपना निशाना बना लिया। चोर नकदी, जेवर समेत कीमती सामान चुरा ले गए। जाग होने के बाद जब ग्रामीण बदमाशों की तलाश में निकले, मौका पाकर बदमाश फरार हो गए। इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने गांव में पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

घटना सैफनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैरुआ गांव में शुक्रवार की मध्यरात्रि लगभग दो बजे की है। गांव में कुछ हथियारबंद बदमाश घुस गए। इसके बाद बदमाश गांव निवासी चंद्रवती के घर में दीवार फांदकर दाखिल हो गए। गृहस्वामी के अनुसार घर में से बदमाशों ने नौ हजार पांच सौ रुपये की नकदी समेत बीस हजार की कीमत का सोने का हार, आठ हजार की कीमत की अंगूठी और सात हजार की कीमत की चांदी की पाजेब आदि चुरा लिया। चंद्रवती ने बताया कि चोरी हुआ सारा सामान संदूक में रखा था। बदमाश इस संदूक को ही लेकर जा रहे थे, लेकिन उसकी बेटी बबीता और बहू पुष्पा जाग रहीं थीं। बदमाशों के भय से वह खामोश रहीं, चंद्रवती के तीन बेटे बाहर मजदूरी करते हैं और एक बेटा सुनील अपने ही दूसरे मकान में सो रहा था। गांव में ग्रामीण फरीद के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। फरीद के घर में बदमाश सीढ़ी के सहारे सेे दाखिल हो गए। बताया गया कि फरीद बाहर रहकर मजदूरी करता है और उसकी पत्नी मिस्कीन घर में अकेली सो रही थी। गृह स्वामी के अनुसार घर में घुसकर बदमाशों ने घर में रखे बीस हजार रुपये की नकदी समेत कानों के झाले, दो जोड़ी पाजेब समेत लगभग 50 हजार से अधिक का माल समेट ले गए। आवाज होने पर मिस्कीन की आंख खुल गई और वह नकाबपोश बदमाश पर झपट पड़ी। दूसरे बदमाश ने महिला को धक्का मारकर गिरा दिया और उसे मार पीटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर गांव में जाग हो गई। बदमाशों की तलाश में ग्रामीण बाहर आ गए। आननफानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। इस वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
गांव में दो घरों में चोरी की घटना हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हमने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और ग्रामीणों से जानकारी ली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संसार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें