फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के ताले तोड़कर चोरी, दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, देवी-देवताओं की मूर्तियां व अन्य सामान चुरा लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।
विज्ञापन

नगर से सटे गांव फाजलपुर स्थित शिव मंदिर के फलहारी बाबा वीरदास निर्वाण शुक्रवार की सुबह मंदिर के गेट व कुटिया में ताले लगाकर उत्तराखंड के गांव हरसान चले गए थे। रात किसी समय चोर मंदिर के मुख्य गेट के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। मंदिर के पुजारी का आरोप है कि ताले तोड़कर घुसे चोर कुटिया व धर्मशाला से 15 हजार रुपये नकद, शनिदेव व दुर्गा माता की पीतल की मूर्ति, बैटरी, इनवर्टर, बर्तन, घंटे-घड़ियाल, कपड़े आदि सामान चोरी कर ले गए। सामान चोरी कर जाते समय चोर कागज व कपड़ों में आग लगा गए। सुबह होने पर ग्रामीणों ने देखा तो कुटिया व धर्मशाला के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। मंदिर के अंदर से मूर्तियां भी गायब थी। मंदिर में हुई चोरी की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना मंदिर के पुजारी व पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। कोतवाल रूम सिंह बघेल ने बताया की मंदिर में चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच जांच की गई है। दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें