फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति बेहद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार से मिशन शक्ति 3.0 अभियान की शुरुआत की। जिसमें पहले दिन फेसबुक लाइव के माध्यम से जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को मिशन शक्ति के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

सीडीओ गजल भारद्वाज ने कहा कि महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और महिला स्वावलंबन की मंशा के साथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि लोग महिलाओं की जरूरतों और समस्याओं पर गौर कर सकें तथा उन समस्याओं के समाधान के लिए सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि जिले में जरी-जरदोजी, पैचवर्क एवं अन्य कारीगरी से जुड़कर महिलाएं अपने हुनर के बल पर पहचान बना रही हैं।
महिला प्रत्येक परिवार का अत्यंत सशक्त आधार होती हैं। कई बार वे परिवार की जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए अपनी स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी जरूरतों पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसी दशा में उन्हें अनेक प्रकार की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है तथा इसके कई बार गंभीर परिणाम भी सामने आते हैं। महिलाओं को अपने बेहतर स्वास्थ्य और साफ सफाई जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखने और अपने हिस्से की जरूरतों को प्राप्त करने का अधिकार है। सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं और प्रशासनिक स्तर से उन सभी योजनाओं को पूरी पारदर्शी व्यवस्था के साथ निर्धारित पात्रता के अंतर्गत पात्रों तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। फेसबुक लाइव कार्यक्रम के दौरान जुड़े लोगों की कन्या सुमंगला योजना, आवास निर्माण, पेंशन और सड़क निर्माण सहित अन्य विभिन्न प्रकार की समस्याओं को भी चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें