फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पिकेट के पास से थोक व्यापारी की दुकान में चोरी, हंगामा

Fri, 16 Dec 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुुुर
विज्ञापन
मिस्टनगंज बाजार में दुकान में चोरी के ‌विरोध में हंगामा करते व्यापारी।
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मिस्टनगंज बाजार में पुलिस पिकेट से चंद दूरी पर चोरों ने किराना के थोक कारोबारी की दुकान के ताले काटकर वहां से साढ़े पांच लाख की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। दिन निकलते ही आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी दुुकान स्वामी को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान व्यापारियों ने हंगामा भी दिया। इस दौरान कई घंटे तक बाजार भी बंद रखा। पुलिस ने व्यापारियों की मांग पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट भी कराए हैं। 

गंज थाना क्षेत्र के पुराना गंज निवासी  रविकुमार अग्रवाल की मिस्टनगंज बाजार की अनाज मंडी में चावल, आटा, मैदा के थोक कारोबार की दुकान व गोदाम है। रोजाना की तरह वह बुधवार की रात दुुकान बंद करके घर चले गए थे। किसी समय चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर उसके बाद अंदर बंद तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे साढ़े पांच लाख रुपये निकाल लिए, जरूरी अन्य सामान भी निकालकर ले गए। बाद में दीवार काटकर वहां से फरार हो गए। गुरुवार को अल सुबह चोरी की  जानकारी मिलने पर दुकान स्वामी भी वहां पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बाद में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी अपनी टीम के साथ वहां पर पहुंच गए। पुलिस पर लापरवाही  का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। चोरी के बाद पुलिस के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। कई घंटे बाजार बंद रहा। सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने व्यापारियों  के कहने पर  फोरेंसिंक टीम को बुलाया। फिंगर प्रिंट की   जांच के बाद जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करनेे की बात कही। उसके बाद फिर कही जाकर मामला शांत हुआ। पवन कुमार जैन, वेद प्रकाश  गोयल, शाहिद शम्सी, शाकेव अहमद, अरविद गुप्ता, सुमित अग्रवाल  और मीडिया प्रभारी  प्रवीण गुजर्र मौजूद रहे। उधर,् वहीं व्यापारी नेता संदीप सोनी ने चोरी का खुलासा करने वाले पुलिस वालो को पचास हजार रुपये का इनाम देने का वायदा किया है।
विज्ञापन


पहले दुकान, फिर तिजोरी तोड़ी, किसी को नहीं हुई आहट ः बुधवार रात को चोर थोक व्यापारी की दुकान के ताले तोड़ने के बाद अदंर रखी  तिजोरी से साढ़े पांच लाख रुपये चोरी कर ले गए। किसी को भनक तक नहीं लगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें