फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में सैफई और कन्नौज से भी आगे है रामपुर ः आजम

Fri, 16 Dec 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
विज्ञापन
रामपुर में गुरूवार को सूट ट्रांजिट हास्टल के लोकार्पण समारोह में बोलते नगर विकास मंत्री मुहम्मद आजम खां।
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि रामपुर में सैफई और कन्नौज से भी ज्यादा विकास कार्य कराए गए हैं। रामपुर का नाम दुनिया के नक्शे पर लाने के लिए वह और विकास कार्य कराएंगे। नवाबों पर भी निशाना साधा। बोले, रामपुर में नवाबों का कुछ नहीं है जो कुछ भी वह सब जनता का है। 

नगर विकास मंत्री ने यह बातें जौहर रोड पर नव निर्मित सर्किट हाउस परिसर स्थित 16 सूट ट्रांजिस्ट हास्टल के लोकार्पण के मौके पर कहीं। कहा, जहां हास्टल बन रहा है वहां जुआ की फड़ लगती थी। लेकिन, अब अलीशान सर्किट हाउस बन रहा है। सर्किटल हाउस में अधिकारी, वजीर और बाहर के मेहमान ठहरेंगे। सर्किट हाउस में 14 और वीआईपी सूट का निर्माण कराया जाएगा। कहा, रामपुर में जितना काम कराया है उतना सैफई और कन्नौज में भी नहीं हुआ है। वादा किया कि रामपुर को दुनिया के नक्शे पर लाने के लिए आगे भी विकास कार्य कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


जिले को मिसाली बनाया जाएगा। अवाम किसी भी बुनियादी सुविधा से महरूम नहीं रहेगी। उनका मकसद रामपुर के लोगों को रोजगार मुहैया कराना है। उन्होंने नवाबों पर निशाना साधते हुए कहा- रामपुर में नवाबों का न पहले कुछ था और न अब है। नवाब तो यहां से सोना और कीमती सामन विदेश ले गए। रामपुर में जो कुछ भी बचा है वह सब जनता का है। अवाम के बुजुर्गों की कमाई है। कहा कि नवाबों का जो हाल हो रहा है वह गुजरे कल के जुल्मों का नतीजा है।

कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, सलाहकार चिकित्सा एवं शिक्षा अफरोज अली खां, नगर पालिका के चेयरमैन अजहर खां, जिला सहकारी जिला सहकारी बैंक सलीम कासिम, एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी भी थे। संचालन एआरटीओ कौशलेंद्र यादव ने किया। 
विज्ञापन



उधर, पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडे ने भी रामपुर के विकास कार्यों की तारीफ की। कहा कि जो सुनते थे उससे ज्यादा रामपुर में विकास देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें