फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते रहे पारिजन चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सवा लाख के जेवर-सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में एक घर की दीवार कूदकर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और तीन मोबाइल सहित करीब सवा लाख रुपये की चोरी को अंजाम दे दिया। इस दौरान परिजन सोते रहे। सुबह जागने पर परिजनों को चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल की। बाद में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के बगीचा आमना निवासी नदीम मेहनत मजदूरी करता है। सोमवार रात को नदीम अपने परिवार के साथ एक कमरे में सो रहा था। आरोप है कि आधी रात को चोर घर की दीवार कूदकर अंदर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर पूरी तरह से खंगाला। चोर लॉकेट पड़ी सोने की चेन,सोने की दो अंगूठी, सोने की लौंग, दो घड़ी और तीन मोबाइल फोन सहित सवा लाख रुपये का माल समेटकर ले गए। सुबह उठने पर अलमारी का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसको देखकर परिजन हक्का-बक्का रह गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर वापस लौट गई। बाद में पुलिस ने पीड़ित नदीम की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें